फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन किट वितरण में घटतौली का खेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। बाहर से आने वाले प्रवासी कामगारों को क्वारंटीन सेंटर से घर जाते समय दी जाने वाली सरकारी राशन किट में घटतौली का खेल हो रहा है। ये खुलासा बीते दिन एक क्वारंटीन सेंटर पर सदर एसडीएम की जांच के दौरान हुआ। एसडीएम ने अग्रिम कार्रवाई के लिए अपर जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी एके शुक्ल को भेजी गई जांच रिपोर्ट में सदर एसडीएम नागेंद्र नाथ यादव ने कहा कि बीते दिनों उन्होंने सेंट जेवियर्स क्वारंटीन एवं स्क्रीनिंग सेंटर पर प्रवासियों को दी जाने वाली राशन किट की गुणवत्ता व मात्रा का सत्यापन किया। सत्यापन में पाया गया कि राशन किट का वितरण कर रही संस्था तराई इनवायरमेंट अवेयरनेस समिति बलरामपुर ने किट में दी जा रही सामग्री चावल, दाल व भुने चने की मात्रा निर्धारित मात्रा से कम कर दी है।
एसडीएम का कहना है कि सामग्री की कम मात्रा अत्यंत आपत्तिजनक तथा सरकारी नियमों के विरुद्घ है। एसडीएम ने संस्था के सचिव से तीन दिन के अंदर जवाब मांगा है। संतोषजनक जवाब न होने पर संस्था को काली सूची में डालने तथा उसके विरुद्घ विधिक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। साथ ही साथ एसडीएम ने सदर तहसीलदार को भविष्य में बंट रही राशन किट की गुणवत्ता व मात्रा जांच करने के बाद ही वितरण कराने को कहा है।
विज्ञापन

संस्था के सचिव अजय मिश्र ने बताया कि तौल मशीन में गड़बड़ी के चलते मात्रा में कमी हुई है। भविष्य में सामान की गुणवत्ता व मात्रा में कोई कमी नहीं होगी।
एडीएम एके शुक्ल ने बताया कि राशन किट वितरण कर रही संस्था तराई इनवायरमेंट अवेयरनेस समिति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश सदर एसडीएम को दिया गया है। किट के सामानों की मात्रा में कमी गंभीर मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें