फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग दुर्घटना में दो की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई दुर्घटनाओं में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के उतरौला-बलरामपुर मार्ग स्थित राजापुर भरिया जंगल के पास आटो व बाइक की चालक आमने-सामने भिड़ंत हो गई। बाइक सवार कलावती निवासिनी खरदौरी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक चालक शिवकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार अपनी मां को लेकर बलरामपुर जा रही था। रास्ते में दुर्घटना का शिकार हो गई।
ललिया थाना क्षेत्र के मथुरा बाजार-कोड़री मार्ग पर भूसी लदे वाहन की चपेट में आने से कोतवाली देहात क्षेत्र के उदईपुर दर्जी गांव निवासी वाहिद अली मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक आरके राय ने बताया कि वाहन को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन

उतरौला कोतवाली क्षेत्र में डुमरियागंज मार्ग पर बजरमुंडा के पास बोलेरो के ठोकर से साइकिल सवार बुझावन गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी उतरौला में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें