फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: मानव-वन्यजीव संघर्ष में जनहानि होने पर रेंजर व बीडीओ होंगे जिम्मेदार

Fri, 14 Nov 2025 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। सीमा क्षेत्र में हाल के दिनों में बढ़ी वन्यजीव गतिविधियों और संघर्ष की घटनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। शुक्रवार को डीएम विपिन कुमार जैन ने बॉर्डर क्षेत्र के 82 ग्रामों के प्रधानों, वन विभाग के रेंजरों, बीट प्रभारियों, खंड विकास अधिकारियों और पंचायत सचिवों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की।
विज्ञापन

डीएम ने कहाकि मानव-वन्यजीव संघर्ष में यदि जनहानि होती है तो संबंधित रेंजर और खंड विकास अधिकारी पर सीधी जिम्मेदारी तय कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कहा कि हर गांव में तत्काल ग्राम निगरानी समिति बनाकर सक्रिय कर दी जाए। समिति वन्यजीवों की आवाजाही पर नजर रखे और किसी भी असामान्य गतिविधि की सूचना तत्काल संबंधित विभाग को दे। उन्होंने ग्रामों, विद्यालयों और रास्तों के किनारे घनी झाड़ियां हटवाने के भी निर्देश दिए, ताकि दुर्घटनाओं की संभावना कम हो सके।
खंड विकास अधिकारियों और पंचायत सचिवों को निर्देश दिया कि ग्राम प्रधानों के साथ समन्वय बनाते हुए सुरक्षा तंत्र को मजबूत करें। डीएम ने ब्लिंकिंग लाइट, चेतावनी बोर्ड, सीमा संकेतक और निगरानी व्यवस्था जैसी जरूरी सुविधाओं को तुरंत दुरुस्त कराने का भी निर्देश दिया। डीएफओ को सभी सीमावर्ती गांवों में जागरूकता अभियान चलाने, पंफलेट और हैंडबिल वितरित करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर सीडीओ हिमांशु गुप्ता व डीएफओ गौरव गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें