फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: राजकुमार गैसड़ी के नए कोतवाल, हरीश को गैड़ास बुजुर्ग थाने की कमान

Thu, 06 Aug 2026 10:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने सात निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर अनुपालन आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जारी आदेश के अनुसार, प्रभारी मंदिर सुरक्षा राज कुमार पांडेय को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गैसड़ी बनाया गया है। प्रभारी निरीक्षक रेहरा बाजार दुर्गेश सिंह को प्रभारी मंदिर सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसओजी में तैनात उपनिरीक्षक अनिल दीक्षित को रेहरा बाजार का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
कोतवाली गैसड़ी के थानाध्यक्ष दुर्विजय को गौरा चौराहा थाने का थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं गौरा चौराहा के थानाध्यक्ष हरीश सिंह को गैड़ास बुजुर्ग थाने की कमान सौंपी गई है। पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक पुरुषोत्तम राव को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जबकि एएचटीयू के थानाध्यक्ष सूरज कुमार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) के रूप में तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें