फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: खेलकूद में राजा बाबू, नृत्य में रंजना ने मारी बाजी

विज्ञापन
बलरामपुर के कंपोजिट विद्यालय टेढ़वा नवाबाद में छात्र को सम्मानित करते मुख्य अ​ति​​थि व अन्य।-स्
विज्ञापन
बलरामपुर। गैड़ास बुजुर्ग शिक्षा क्षेत्र के पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय टेढ़वा नवाबाद में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव एवं खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर बच्चों ने सभी का मन मोह लिया। खेलकूद प्रतियोगिता में जहां राजाबाबू का दबदबा रहा, वहीं नृत्य में रंजना व गायन में अनासूफी ने प्रथम स्थान हासिल कर बाजी मारी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि व डायट मेंटर विजय कुमार निगम ने वार्षिकोत्सव का शुभारंभ किया। विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत की। बच्चों द्वारा प्रस्तुत गीत व नृत्य को खूब सराहा गया। गायन प्रतियोगिता में कक्षा आठ की छात्रा अनासूफी ने प्रथम एवं नफीसुन्निशा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। नृत्य प्रतियोगिता में कक्षा छह की छात्रा रंजना को पहला एवं सोनी को दूसरा स्थान मिला।
50 मीटर व 100 दौड़ बालक वर्ग में कक्षा सात के छात्र राजा बाबू पहले स्थान पर रहे। वहीं बालिका वर्ग के 50 मीटर दौड़ में कक्षा सात की छात्रा कोमल एवं 100 मीटर दौड़ में कक्षा आठ की ममता देवी अव्वल रहीं। कबड्डी प्रतियोगिता में भी राजा बाबू की टीम विजेता बनी। मुख्य अतिथि ने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया। प्रधानाध्यापक मोहम्मद हारून ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर चंचल कुमार सिंह व अमर सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें