फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: नुक्कड़ नाटक के जरिये संक्रामक रोगों के प्रति किया सचेत

Sat, 14 Nov 2026 10:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-26- जरवा बालापुर में मरीजों की जांच करती स्वास्थ्य टीम। संवाद
विज्ञापन
जरवा। उत्तर प्रदेश एड्स नियंत्रण सोसाइटी की ओर से शनिवार को सीमावर्ती क्षेत्र बालापुर, जरवा में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को एचआईवी, सिफलिस सहित अन्य गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।
विज्ञापन


वात्सल्य लक्षित हस्तक्षेप परियोजना के कार्यक्रम प्रबंधक जगदीश चौधरी ने बताया कि शिविर का उद्देश्य लोगों को एचआईवी और सिफलिस जैसी बीमारियों के प्रति जागरूक करना है। इन बीमारियों से ग्रसित मरीजों की पहचान कर उनकी जांच कराना तथा उच्च जोखिम वाले लोगों को एआरटी सेंटर से नियमित दवा उपलब्ध कराकर बीमारी पर नियंत्रण करना भी इसका उद्देश्य है।

चिकित्साधिकारी डॉ. रमेश पांडेय ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। उन्होंने लोगों को विभिन्न बीमारियों के लक्षणों और उनके उपचार के बारे में जानकारी दी। शिविर में अनाम संस्था के अध्यक्ष देवब्रत सिंह, मंजू, प्रियब्रत और करमचंद ओझा ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर एचआईवी-एड्स को लेकर समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए लोगों को जागरूक किया। साथ ही बीमार व्यक्तियों को जिला अस्पताल स्थित एआरटी सेंटर में उपचार कराने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर ओम प्रकाश, जयमती, शकुंतला, उर्मिला, जुमाई, अब्दुल्ला, नानबाबू और राम बहादुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें