फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवर लाइन के अधूरे कार्य ने बढ़ाईं मुश्किलें

विज्ञापन
फोटो-4-बलरामपुर के झारखंडी रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग पर जलभराव व कीचड़ में फंसकर पलटा ई-रिक्शा? - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। बरसात के मौसम में सीवर लाइन के अधूरे कार्यों ने नगरवासियों की मुश्किलें बढ़ा दी है। झारखंडी रेलवे स्टेशन सहित गली-मोहल्लों के संपर्क मार्गों पर कीचड़ व जलभराव के चलते पैदल चलना भी दूभर हो गया है। रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क के गड्ढों में फंसकर आए दिन वाहन पलटने से लोग घायल भी हो रहे हैं। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी ने मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी को पत्र भेजकर समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह ने सीएम व डीएम को भेजे गये पत्र में कहा है कि नगर में सीवर लाइन का कार्य जल निगम द्वारा कराया जा रहा है। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों की उदासीनता के चलते सीवर लाइन का कार्य धीमी गति सेे कराया जा रहा है। कार्यदायी संस्था ने गली-मोहल्लों में सड़कें खोदकर पाइप तो डाल दिए मगर सड़कें उबड़-खाबड़ ही छोड़ दीं। कई स्थानों पर गड्ढों को भरा भी नहीं गया है। गली-मोहल्लों में पाइप डालने एवं कार्य अधूरा छोड़ देने के कारण बारिश होने पर कीचड़ व जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। सबसे खराब स्थिति झारखंडी रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क की है।
सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं जिनमें पानी व कीचड़ भरने के कारण आए दिन वाहन पलट जाते हैं। इससे लोग घायल भी हो जाते हैं। तुलसीपुर पार्क वार्ड में भी स्थिति काफी खराब है। चिकनी, नौशहरा, अलीजानपुरवा व नई बस्ती मोहल्लों में भी सीवर लाइन के कार्य के चलते संपर्क मार्गों पर कीचड़ व जलभराव होने से लोगों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी ने मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी से जल निगम के अधिकारियों को सीवर लाइन के काम समय से पूरे कराने का निर्देश देने तथा सड़क व संपर्क मार्गों की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें