फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बारिश से तालाब बनीं सड़कें, अवागमन प्रभावित

Mon, 20 Jul 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
एमडीके बालिका इंटर कॉलेज से जलभराव के बीच गुजरती छात्राएं । - फोटो : अमर उजाला/संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में सोमवार को सुबह से पूरे दिन रुक-रुककर बारिश हुई। इससे मौसम सुहाना रहा। शहर में कई मोहल्लों, मुख्य सड़कों और बाजारों में जगह-जगह जलभराव से शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। खेतों में पानी भरने से धान की रोपाई को रफ्तार मिली है।
विज्ञापन


जिले में भोर से ही बारिश शुरू हो गई। पूरे दिन रुक-रुक बारिश होती रही। बारिश के बीच स्कूली बच्चे, शिक्षक व कर्मचारी छाता लेकर आवागमन करते दिखे। भारी बारिश के कारण शहर के प्रमुख मार्गों, निचले इलाकों और बाजारों में पानी भर जाने से राहगीरों, स्कूली बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी हुई।

नगर के सिविल लाइन स्थित रोडवेज परिसर व मार्ग पर करीब दो फीट तक पानी भर रहा। ऐसे में यात्रियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर के तुलसीपार्क, गदुरहवा मोहल्ला, तुलसीपुर मार्ग पर दुकानों के किनारे पानी भर गया। जिला मेमोरियल अस्पताल गेट के अंदर पानी भरने से मरीज व तीमारदार परेशान हुए। नगर के तुलसीपुर मार्ग पर हॉकी मैदान के पास सड़क धंसने से ट्रक फंस गया। करीब एक घंटे ट्रंक फंसा रहने से यातायात प्रभावित हो गया। बड़े वाहनों को निकलने में परेशानी हुई।
विज्ञापन


हरैया सतघरवा क्षेत्र में सुबह से रुकरुक कर अच्छी बारिश से खेती-किसानी को फायदा मिला है। किसान कई दिनों से ऐसी बारिश का इंतजार कर रहे थे। किसान ननकू प्रसाद, जगराम, रामछबीले, अयोध्या प्रसाद, संचितराम व ओमप्रकाश ने बताया कि जिनके पास सिंचाई की व्यवस्था थी, उन लोगों ने पंपिंग सेट लगाकर धान की रोपाई कर ली, लेकिन गरीब किसान बारिश के इंतजार में थे। अच्छी बारिश होने से धान की रोपाई को रफ्तार मिलेगी।


आज व कल बारिश के आसार
जिला आपदा सलाहकार अरुण सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के कमजोर पड़ने के कारण प्रदेश में व्यापक मानसूनी सक्रियता की संभावना व्यक्त की गई है। बलरामपुर व आसपास क्षेत्रों में 21 व 22 जुलाई तक भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार जिले को रेड जोन में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें