फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: विश्वविद्यालय का समय से पूरा करें निर्माण कार्य

Mon, 20 Jul 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय का निरीक्षण करते डीएम व अन्य । - फोटो : अमर उजाला/संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। निर्माणाधीन मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों और प्रस्तावित लोकार्पण की तैयारियों का सोमवार को जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने निरीक्षण किया। डीएम ने विश्वविद्यालय परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए सभी शेष कार्य निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा करने का निर्देश दिए।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रशासनिक भवन, शैक्षणिक ब्लॉक, सभागार, आंतरिक सड़कों, विद्युत व्यवस्था, पेयजल, सीवरेज, हरित क्षेत्र और परिसर सुंदरीकरण सहित विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने भवनों की रंगाई-पुताई, फर्श, विद्युत फिटिंग, लैंडस्केपिंग और साफ-सफाई की समीक्षा करते हुए फिनिशिंग कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया।

डीएम ने कहा कि मां पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय न केवल बलरामपुर बल्कि पूरे देवीपाटन मंडल के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। ऐसे में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, सुरक्षा मानक और मूलभूत सुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


यूपीआरएनएन के प्रबंध निदेशक आरएन सिंह ने जिलाधिकारी को निर्माण कार्यों की प्रगति से अवगत कराते हुए शेष कार्य निर्धारित समयावधि में पूरा करने का भरोसा दिलाया। निरीक्षण के दौरान पीडब्ल्यूडी भवन खंड के अधिशासी अभियंता सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और कार्यदायी संस्था के अभियंता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें