फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: धान की फसल के लिए संजीवनी बनकर आई बारिश

Tue, 22 Aug 2023 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में दो दिन से हो रही बारिश धान की फसल के लिए संजीवनी साबित हो रही है। बारिश होने से धान की फसल को लेकर परेशान किसानों को राहत मिल गई है। उनका कहना है कि बारिश जहां फसल के लिए लाभदायक है, वहीं उमस में भी कमी आई है। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

धान की फसल के लिए पानी की नितांत आवश्यकता बताई जा रही थी। ऐसे में बारिश को लेकर किसान खासे परेशान थे। श्याम सुंदर दास, माहतो व सरयू प्रसाद ने बताया की तराई क्षेत्र में बारिश ही सिंचाई का एक मात्र साधन है। पानी न बरसने के कारण खेती प्रभावित होने लगी थी। यह बारिश उनकी फसल के लिए संजीवनी साबित होगी।
मोहित गुप्ता व राधेश्याम ने बताया कि धान की फसल के लिए यह पानी काफी फायदेमंद होगा। बारिश नहीं होने से धान की फसल सूखने लगी थी। परेशान किसान निजी नलकूप से सिंचाई करने की योजना बना रहे थे कि इंद्रदेव ने उन्हें बड़ी राहत दी।
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ, बारिश होने से नगर में कई स्थानों पर जलभराव की भी समस्या उत्पन्न हो गई। झारखंडी रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग पर जलभराव होने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसी तरह तुलसीपुर, उतरौला, रेहरा बाजार व महदेइया बाजार आदि क्षेत्रों में भी बारिश के कारण लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें