फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी बारिश हवा तूफानी, चारों तरफ पानी ही पानी

विज्ञापन
फोटो-9-बलरामपुर के गैसड़ी बाजार में बारिश के बीच तालाब बनी सड़क से गुजरते लोग। (संवाद) - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। बुधवार की देररात से तूफानी हवाओं के साथ शुरू हुई भारी बारिश ने जिले को पानी-पानी कर दिया है। पहाड़ी नालों व राप्ती नदी में उफान आने की संभावना ने एक बार फिर किसानों को चिंतित कर दिया है। नगरों में जलभराव तथा गांवों में कीचड़ व गंदगी से लोग परेशान रहे। तेज हवाओं से घंटों बिजली गुल रही है। ग्रामीण इलाकों में बिजली के चलते जन जीवन अस्त-व्यस्त नजर आया। जलभराव से बाजारों व सड़कों पर जलभराव हो गया।
विज्ञापन

कई दिनों से तेज पुरवा हवा व धूल के बीच चल रही बादलों की आवाजाही ने आखिरकार बुधवार रात से कहर बरपाना शुरू कर दिया। बारिश के चलते धान की फसल को व्यापक फायदा हुआ है। गन्ने की फसल के गिरने की संभावना बढ़ रही है। दलहनी फसलों को भी जलभराव से नुकसान की संभावना है। बारिश के चलते एक बार फिर पहाड़ी नालों व राप्ती नदी में उफान आने की संभावना बढ़ गई है। नगर तथा बाजारों की सड़कें तालाब नजर आ रही है।
रोड नहीं तो वोट नहीं
बलरामपुर नगर में भी बारिश के कारण बर्बाद हुई सड़कों को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। पूर्व सभासद कमलेश सिंह ने भंडारखाने से बौद्ध परिपथ को जोड़ने वाली सड़क पर रोड नहीं तो वोट नहीं का बैनर लगवा दिया है। गांव में रोड नहीं तो वोट नहीं का बैनर लगाकर लोग विरोध कर रहे है। लोगों का कहना है कि घटिया सड़क निर्माण व जल निकासी की खराब व्यवस्था के कारण सड़कें टूटकर जर्जर हो गई है। नगर पालिका, नगर पंचायत तथा लोक निर्माण विभाग चुप्पी साधे हुए है।
विज्ञापन

घंटों गुल रही बिजली
तेज हवाओं से नगर क्षेत्र की बिजली घंटों गुल रही। बार-बार तार व केबिल टूटने से आपूर्ति नहीं हो पा रही है। विभाग कर्मी बारिश में फाल्ट ठीक करने के लिए हलकान है। पेड़ की डालियों से टकराकर कई जगह तार व केबिल भी टूट गए है। पेड़ गिरने तथा टहनियां गिरने से भी बिजली बाधित रही। नगर में बिजली न मिलने के कारण लोग पेयजल की समस्या से भी जूझते दिखाई दिए। ग्रामीण इलाकों में बिजली काफी देर तक गुल रही। कई फीडर ठप रहे। लोगों को अंधेरे में रात काटनी पड़ी। कई जगह हुई लोकल फाल्ट से आपूर्ति सुचारू करने में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें