फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कट्टरपंथी चिह्नित, पुलिस कर रही निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। गत 21 अगस्त को दिल्ली में पकड़े गये स्थानीय निवासी आईएस के संदिग्ध आतंकी मुस्तकीम खां उर्फ यूसुफ के क्रियाकलापों को देखते हुए पुलिस अब एक्शन मोड में आ गई है। पुलिस ने जिले में करीब 140 से अधिक कट्टपंथियों को चिह्नित किया है। इन सभी की गतिविधियां पुलिस के रडार पर हैं।
विज्ञापन

विदित हो कि अबू यूसुफ के पकड़े जाने के बाद उतरौला कोतवाली क्षेत्र के बढ़या भैसाही गांव से फिदायीन जैकेट व विस्फोटक आदि बरामद होने से स्थानीय पुलिस सतर्क हो गई है। छानबीन में पता चला कि आईएस की नीतियों से प्रभावित होकर अबू यूसुफ खलीफा साम्राज्य का हिमायती बन रहा था। इन्हीं सारी चीजों को ध्यान में रखकर स्थानीय पुलिस ने भी धार्मिक कट्टरपंथियों को चिह्नित करने का काम शुरू किया है।
एसपी देवरंजन वर्मा ने बताया कि अब तक करीब 140 से अधिक कट्टरपंथियों को चिह्नित किया जा चुका है। यह ऐसे लोग है जिनकी भूमि धार्मिक उन्माद आदि फैलाने में संदिग्ध रही है। चिह्नित करने का काम अभी चल रहा है। इन सभी लोगों की गतिविधियों पर पुलिस तथा खुफिया एजेंसियों की कड़ी नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें