श्रीदत्तगंज (बलरामपुर)। उतरौला कोतवाली क्षेत्र के चवई बुजुर्ग गांव में दो पक्षों में हुई मारपीट के दौरान एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चार के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
प्रभारी निरीक्षक उतरौला कोतवाली वकील पांडेय ने बुधवार को बताया कि एक सितंबर को चवई बुजुर्ग इसवापुर गांव में नाली विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में एक पक्ष की महिला गंभीर रूप से घायल हो गई घायल कलीमुनिशा (48) को इलाज के लिए परिजनों ने उतरौला के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
हालत गंभीर होने पर अस्पताल के डॉक्टर ने गोंडा के लिए रेफर कर दिया। गोंडा ले जाते समय रास्ते में कलीमुनिशा की मौत हो गई। मृतका कलीमुनिशा के परिजन की तहरीर पर समरजहां, तसरीफुनिशा, रशीदा व नूरजहां के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन कराई जा रही है।