फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंट्रोल रुम से क्वारंटीन सेंटरों की हो रही निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। विकास भवन स्थित जिला स्तरीय कंट्रोल रूम से शनिवार से क्वारंटीन सेंटरों की निगरानी शुरू कर दी गई है। कंट्रोल रूम में तैनात कर्मियों को क्वारंटीन सेंटरों की समस्याएं फोन करके नोट कराई जा रही हैं। समस्याओं का निस्तारण भी शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन

डीएसटीओ संजीव कुमार ने विकास भवन स्थित जिला स्तरीय कंट्रोल रूम पहुंचकर क्वारंटीन सेंटरों से आने वाली समस्याओं के बारे में जांच-पड़ताल की। उन्होंने सभी शिकायतों को रजिस्टर पर नोट किए जाने और सीडीओ के समक्ष पूरी रिपोर्ट रखे जाने की बात कही।
सीडीओ अमनदीप डुली ने बताया कि जिले के करीब एक हजार क्वारंटीन सेंटरों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराने के लिए विकास भवन में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम संचालित किया जा रहा है। कंट्रोल रूम पर मिलने वाली समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराकर एकांतवास में रहने वाले लोगों को सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कोविड 19 के चलते लॉकडाउन के दौरान बाहरी राज्यों व जनपदों से आने वाले लोगों को 21 दिनों के लिए क्वारंटीन किया जा रहा है। एकांतवास में रहने वाले लोगों की समस्याएं दूर कराने के लिए कंट्रोल रूम का इंतजाम किया गया है। कंट्रोल रूम में प्रभारी अधिकारी व अपर संख्या अधिकारी पीआर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें