फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना पास के मंडी में नहीं मिलेगा प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कोविड 19 के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन की तरफ से हर संभव प्रयास किया जा रहा है। भगवतीगंज के मंडी में तैनात मजिस्ट्रेट राकेश कुमार शर्मा ने शुक्रवार को सभी कारोबारियों को सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन कराया। बिना पास के मंडी में वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

मजिस्ट्रेट ने बताया कि सब्जी मंडी भगवतीगंज में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराया उनके लिए चुनौती बन गई। इसके लिए उन्होंने बिना पास के सब्जी विक्रेताओं को मंडी में प्रवेश नहीं दिया और इस नीति का कड़ाई से अनुपालन कराया। जिन लोगों के पास सदर एसडीएम डॉ. नागेंद्र नाथ यादव व ईओ नगर पालिका परिषद बलरामपुर राकेश कुमार जायसवाल के स्तर से निर्गत पास था उन्हीं को प्रवेश दिया गया।
भारी भीड़ को देखते हुए मजिस्ट्रेट ने मंडी में टोकेन सिस्टम लागू कर दिया। भीड़ के निकासी के बाद ही मंडी में प्रवेश दिया गया तभी सोशल डिस्टेंसिंग का आसानी से अनुपालन कराया जा सका। इस दौरान स्वयं सहायता समूह की तरफ से सब्जी विक्रेताओं को फेस मॉस्क उपलब्ध कराया जिससे कोविड 19 के बढ़ते संक्रमण को रोका जा सके। मजिस्ट्रेट ने चेतावनी दी है कि भविष्य में अब थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही व्यापारियों को मंडी के अंदर प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें