फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 11 करोड़ के विकास कार्यों के प्रस्ताव पेश

Mon, 27 Apr 2026 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गैसड़ी। ब्लॉक परिसर पचपेड़वा में सोमवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। इसमें विभिन्न ग्राम पंचायतों से कुल 11 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायतों में नाली, खड़ंजा, सीसी रोड और जल निकासी व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में विकासखंड के 99 ग्राम पंचायतों के प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन

विकास प्रस्तावों में इमलिया कोडर में खेल मैदान का निर्माण, पुराने सरकारी भवनों का जीर्णोद्धार, नारायनपुर थुमवा में इंटरलॉकिंग मार्ग निर्माण और बैरिहवा में डेढ़ सौ मीटर सीसी रोड का निर्माण शामिल है। खंड विकास अधिकारी मोहित दुबे ने बताया कि प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा और धनराशि उपलब्ध होते ही कार्य शुरू कराया जाएगा। बैठक में कृषि, पशुपालन, स्वास्थ्य विभाग और कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारियों ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इनमें आयुष्मान गोल्डन कार्ड, फसल बीमा, किसान दुर्घटना बीमा, किसान सम्मान निधि, विधवा, वृद्धा और दिव्यांग पेंशन जैसी योजनाएं प्रमुख रहीं। बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि शैलेश कुमार सिंह शैलू ने किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख मनोज तिवारी, नगर पंचायत अध्यक्ष रवि वर्मा, प्रिंस वर्मा, विनय प्रकाश त्रिपाठी, राजेंद्र प्रसाद ओझा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें