फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यख व ब्लाक प्रमुखों ने लिया विकास की गंगा बहाने का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एजेंडे पर चलते हुए जिले के सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। बिना किसी भेदभाव के सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्र के आधार पर सभी को जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। बुधवार को भाजपा कार्यालय अटल भवन में आयोजित सम्मान एवं अभिनंदन कार्यक्रम में नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष एवं सभी ब्लाक प्रमुखों ने यह संकल्प लिया।
विज्ञापन

बुधवार को आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि एवं भाजपा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नरायन मिश्र ने कहा कि यह जीत उन कार्यकर्ताओं के बल पर संभव हुई है, जो जमीन से जुड़कर भाजपा के लिए रात-दिन एक कर काम करते हैं। कहा कि भाजपा की नीतियों पर चलते हुए क्षेत्र के विकास एवं जनता के हितों के लिए कार्य करें। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष ने जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी व ब्लाक प्रमुख पंकज सिंह, स्वामिता सिंह, पंकज जायसवाल, आरती सोनकर, मनोज तिवारी, राकेश तिवारी, सोहरता देवी व जगदंबा सिंह तथा जिला पंचायत सदस्य नवीन विक्रम सिंह, चंद्रशेखर यादव, राम दयाल यादव, निर्मला यादव, वंदना राव व ओम प्रकाश गिरि को माला पहनाकर व अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।
सदर विधायक पल्टूराम व तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुखों को बधाई देते कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय के अंत्योदय की विचारधारा पर चलते हुए भाजपा ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में प्रचंड जीत हासिल की है। भाजपा सरकार में जहां हर वर्गों का सम्मान व विकास हुआ है, वहीं विपक्ष केवल दोषारोपण करने में व्यस्त रहा। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुखों को बधाई देते हुए पार्टी की नीतियों पर चलने तथा जनता के हितों की रक्षा करने की बात कही। कार्यक्रम में जिला महामंत्री विष्णु देव गुप्ता, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कुसुम चौहान, उपाध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी, रामकरन मिश्रा, विनय प्रकाश त्रिपाठी, जगदंबा सोनकर व संदीप उपाध्याय सहित तमाम भाजपाई मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें