फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुलाव में अव्वल अब दे रहीं परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। सबसे कम उम्र में जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज होने वाली आरती तिवारी चुनावी परीक्षा को प्रथम श्रेणी में पास करने के बाद अब असल परीक्षार्थी की भूमिका में दिखायी पड़ीं। जिले की प्रथम नागरिक बनने के बाद वह बुधवार को एक सजग परीक्षार्थी की तरह बीए तृतीय वर्ष की परीक्षा देने एमएलके पीजी कालेज पहुंचीं। उच्च शिक्षा प्राप्त करना उनके जीवन का पहला लक्ष्य है ताकि राजनीति में युवाओं का नेतृत्व बखूबी निभा सके।
विज्ञापन

बुधवार को सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के एमएलके पीजी कालेज बलरामपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी ने प्रथम पाली में हिंदी विषय की परीक्षा दी। भाजपा द्वारा जिला कार्यालय में उनका अभिनंदन भी किया जाना था। आरती ने पहले परीक्षा का दायित्व निभाया। परीक्षा समाप्त होने के बाद वह पार्टी के अभिनंदन समारोह में पहुंचीं और वरिष्ठजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया।
बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि वह जीवन में उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहती है। शुरू से मेधावी रही आरती ने हाईस्कूल में 75.5 फीसदी और इंटरमीडिएट में 68 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने बताया कि परिजनों तथा मित्रों की सलाह पर उन्होंने जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़ा तथा जीता। वह जीवन में उच्च शिक्षा प्राप्त करेंगी तथा संसाधन व आर्थिक तंगी के अभाव जो होनहार शिक्षा से वंचित हो रहे है उनकी हर संभव स्तर पर मदद की जाएगी। आरती ने साफ किया कि राजनीति में रहकर लोगों की निष्काम सेवा करना चाहती हैं। पार्टी का जो भी निर्देश होगा उसका अनुपालन भी पूरी गंभीरता के साथ कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें