फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: भारत बौद्धिकता 2.0 परीक्षा में मिलेंगे एक लाख रुपये तक के पुरस्कार

Sun, 15 Nov 2026 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलने जा रहा है। विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान की ओर से 21 नवंबर को भारत बौद्धिकता 2.0 राष्ट्रीय परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को एक लाख रुपये तक के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। परीक्षा का आयोजन एमएलके पीजी कॉलेज में ऑफलाइन माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन


इस परीक्षा का उद्देश्य युवाओं को भारतीय ज्ञान परंपरा, संस्कृति और बौद्धिक विरासत से जोड़ना है। इसमें स्नातक और परास्नातक के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर सकेंगे। परीक्षा में संबंधित विषय से जुड़े 60 तथा भारतीय ज्ञान परंपरा से संबंधित सामान्य ज्ञान के 20 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके अलावा एक वर्णनात्मक प्रश्न का उत्तर देना भी अनिवार्य होगा।

कॉलेज के प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय ने बताया कि परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को एक लाख रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 50 हजार रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा 380 प्रतिभागियों को 2,500-2,500 रुपये का सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा।
विज्ञापन


परीक्षा के लिए पंजीकरण शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है। इच्छुक विद्यार्थी bharatboudhiks.com वेबसाइट पर परीक्षा से संबंधित जानकारी प्राप्त कर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें