फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएस परीक्षा पास कर प्रियंका बनीं नायब तहसीलदार

विज्ञापन
प्रियंका त्रिपाठी - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
उतरौला (बलरामपुर)। पीसीएस 2017 की परीक्षा पास कर प्रियंका त्रिपाठी का नायब तहसीलदार पद पर चयन हुआ है। प्राथमिक विद्यालय मुरावनडीह रेहरा बाजार में शिक्षिका के पद पर तैनात है।
विज्ञापन

भारतीय विद्यालय इंटर कॉलेज उतरौला की प्रबंधक विमला त्रिपाठी ने शुक्रवार को बताया कि उनकी बेटी प्रियंका त्रिपाठी ने यूपी पीसीएस परीक्षा 2017 में नायब तहसीलदार के पद पर सफलता अर्जित की है। रेहरा बाजार ब्लॉक के महतिनिया निवासी विमला ने अपनी बेटी प्रियंका को जवाहर नवोदय विद्यालय मनकापुर में इंटर की पढ़ाई कराई।
इंटर में प्रियंका ने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण किया और लखनऊ विश्वविद्यालय से रसायन विज्ञान में एमएससी प्रथम श्रेणी में पास की। जेआरएफ नेट की परीक्षा उत्तीर्ण करके प्रियंका सिविल की तैयारी में जुटी हुई है। वर्तमान समय में प्रियंका रेहरा बाजार शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मुरावनडीह में शिक्षिका के पद पर तैनात है।
विज्ञापन

पिता बीपीएस इंटर कॉलेज रेहरा बाजार के हिंदी प्रवक्ता मातादीन त्रिपाठी ने बेटी की सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत को दिया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य केके सरोज, शिक्षक अभिषेक वर्मा, शरद श्रीवास्तव, राम मोहन श्रीवास्तव, दुर्गा प्रसाद, सुरेंद्र कुमार, उत्तम श्रीवस्तव, मोहम्मद इस्लाम, अमरेश पांडेय व मीनाक्षी आदि ने प्रियंका को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें