फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

612 परिषदीय स्कूलों के संविलयन की प्रक्रिया पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। एक परिसर में संचालित जिले के 612 परिषदीय स्कूलों को संविलयन की सूची में शामिल करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई। शिक्षकों व अभिभावकों से संविलयन के बारे में आपत्ति लेकर निस्तारण करा दिया गया है। एक परिसर वाले स्कूलों को कक्षा एक से आठ तक मिलाकर संचालन शुरू करा दिया गया है। एक साथ स्कूलों के संचालन होने से शिक्षकों के कमी से बेसिक शिक्षा विभाग को थोड़ी राहत मिल गई है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के वरिष्ठ सहायक रक्षाराम ने बताया कि शिक्षा निदेशक के निर्देश पर सत्र 2019-20 में एक ही परिसर में संचालित प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के संविलयन की प्रकिया निर्धारित प्रतिबंधों व शर्तों के अधीन पूरी कर ली गई है। एक ही परिसर वाले जिले के कुल 612 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों को एक सूची में शामिल किया गया है।
एक सूची में शामिल होने से अब स्कूलों की संख्या 612 के सापेक्ष 300 हो गई है। नगर क्षेत्र में बलरामपुर व उतरौला के 15 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक को मिलाकर सात, सदर शिक्षा क्षेत्र के 81 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक को मिलाकर 40, गैड़ास बुजुर्ग शिक्षा क्षेत्र के 35 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक को मिलाकर 17, गैसड़ी शिक्षा क्षेत्र के 62 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक को मिलाकर 31, उतरौला शिक्षा क्षेत्र के 48 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक को मिलाकर 23, रेहरा बाजार शिक्षा क्षेत्र के 73 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक को मिलाकर 35, तुलसीपुर शिक्षा क्षेत्र के 83 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक को मिलाकर 41, पचपेड़वा शिक्षा क्षेत्र के 79 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक को मिलाकर 39, श्रीदत्तगंज शिक्षा क्षेत्र के 40 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक को मिलाकर 20 व शिवपुरा शिक्षा क्षेत्र के 96 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक को मिलाकर 47 की संख्या में कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें