फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार रोकने के लिए शीघ्र शुरु हो प्रेरणा एप

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। शिक्षामित्रों ने प्रेरणा एप का समर्थन करते हुए बीएसए को मांगपत्र सौंपा है। इसमें शिक्षा विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार रोकने तथा लापरवाह शिक्षकों पर लगाम कसने के लिए प्रेरणा एप का पालन शीघ्र शुरू कराने की मांग की गई है। शिक्षामित्रों ने इस संबंध में प्रशिक्षण कराने की मांग भी की है।
विज्ञापन

आदर्श समायोजित शिक्षक/शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने गुरुवार को जिलाध्यक्ष राकेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में बेसिक शिक्षा कार्यालय पहुंचकर बीएसए को मांगपत्र सौंपा। इसमें कहा है कि विद्यालयों में छात्रों व शिक्षकों की उपस्थिति में वृद्धि के लिए प्रेरणा एप बेहद उपयोगी साबित हो सकता है। ये व्यवस्था लागू होते ही लापरवाह शिक्षकों की मनमानी पर रोक लगेगी।
विद्यालयों की शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार होगा। प्रेरणा एप लागू होने से शिक्षक फर्जी हस्ताक्षर कर अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं करा पाएंगे। एसोसिएशन सदस्यों ने बीएसए से जिले के स्कूलों में शीघ्र ही प्रेरणा एप की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है।
विज्ञापन

प्रेरणा एप डाउनलोड करने तथा सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए शिक्षक व शिक्षामित्रों का प्रशिक्षण भी कराया जाए। मांगपत्र सौंपते समय जितेंद्र चौधरी, अवधेश द्विवेदी, विमल मिश्र, मुरलीधर मिश्र, कमलेश सिंह, शोभाराम, धर्मराज, रघुवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें