फोटो-13-बलरामपुर के संयुक्त जिला अस्पताल का निरीक्षण करते सीएमओ ।-स्रोत: विभाग
बलरामपुर। स्वाइन फ्लू से बचाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने मंगलवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने इमरजेंसी, विशेष वार्ड और इंसेफेलाइटिस ट्रीटमेंट सेंटर में स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली।
सीएमओ ने स्वाइन फ्लू वार्ड में साफ-सफाई, उपलब्ध संसाधनों, चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती और मरीजों के उपचार की स्थिति देखी। उन्होंने निर्देश दिया कि स्वाइन फ्लू के मरीजों की जांच, उपचार और निगरानी में लापरवाही न बरती जाए। शासन के निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने भर्ती मरीजों और तीमारदारों से बातचीत कर चिकित्सा सुविधाओं का फीडबैक भी लिया। इस दौरान सीएमएस डॉ. राजकुमार वर्मा और जिला मलेरिया अधिकारी राजेश कुमार पांडेय मौजूद रहे।