फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बूथ तक संगठन मजबूत करने के लिए भाजपा ने कसी कमर

Tue, 01 Sep 2026 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-27-बलरामपुर के भाजपा कार्यालय पर आयोजित बैठक को संबो​धित करते मुख्य अति​​थि।-स्रोत: भाजपा
विज्ञापन
बलरामपुर। भाजपा कार्यालय अटल भवन में मंगलवार को पार्टी की मासिक जिला बैठक हुई। इसमें संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों और बूथ स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि व जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी ने संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने पार्टी की नीतियों और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर देते हुए कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही संगठन मजबूत होता है। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों को जिम्मेदारी और सक्रियता के साथ सफल बनाने का आह्वान किया।

तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत हैं। उनके हितों की रक्षा और सम्मान करना सभी का दायित्व है। जिलाध्यक्ष रवि मिश्र और पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने भी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन


बैठक में जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी, आद्या सिंह पिंकी, शिव प्रसाद यादव, देवानंद गुप्ता, दयाराम प्रजापति, डॉ. अजय सिंह पिंकू, बिंदू विश्वकर्मा, अवधेश तिवारी तरुण, शैलेंद्र सिंह, दुष्यंत चौधरी, साधना पांडेय, विष्णु देव गुप्ता, राम कृपाल शुक्ल, राम प्रसाद सिंह सहित मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी और सेक्टर प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें