फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारीदय नवरात्र में धार्मिक स्थलों को रोशन करने की तैयारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। शारदीय नवरात्र में नगर के सभी धार्मिक स्थलों को रोशन करने की तैयारियां शुरु कर दी गई हैं। नगर के सभी देवी मंदिरों के साथ-साथ बिजलीपुर स्थित मां बिजलेश्वरी देवी मंदिर तक शारदीय नवरात्र में बिजली की रोशनी से जगमग करेंगे।
विज्ञापन

नवरात्र में नियमित साफ-सफाई व चूने-पानी का छिड़काव कराने के लिए कर्मचारियों की छुट्टियों को निरस्त कर दिया गया है। नवरात्र में सजने वाले दुर्गा पूजा-पंडालों, विसर्जन स्थलों, रामलीला मैदानों व बड़ा परेड ग्राउंड के दशहरा स्थल पर सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कराई जाएंगी।
नगर पालिका परिषद बलरामपुर की अध्यक्ष किताबुन्निशा के प्रतिनिधि/केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति संरक्षक शाबान अली ने सोमवार को सभागार में बोर्ड, रामलीला कमेटी व केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करतेे हुए यह बातें कही।
विज्ञापन

उन्होने बैठक से पूर्व अध्यक्ष प्रतिनिधि ने रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव, केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति कुसुम चौहान, संजय शर्मा, रामनरेश त्रिपाठी, अविनाश मिश्रा, रामप्यारे कश्यप, डा. तुलसीस दूबे, अभिषेक प्रताप, मुकेश पांडेय, गंगा शर्मा, राजकुमार अग्रवाल, विजय अग्रवाल, संजय कुमार गुप्ता, रवि शंकर, पाटेश्वरी प्रसाद व अंकुर चौहान आदि को पुष्प गुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।
सभासद विनोद गिरि, राघवेन्द्रकांत सिंह, संजय कुमार मिश्र, ध्रुव, पुनीत मिश्र व सुभाष पाठक, ईओ राकेश कुमार जायसवाल, जल व प्रकाश जेई आरके पुरी, जेई सिविल भरत सिंह वर्मा, शैलेन्द्र कुमार, राजेश प्रसाद सक्सेना, सुरेश गुप्ता, अनिल कुमार बाल्मीकि व हरिशचंद्र गोयल आदि से सुझाव लेकर शारदीय नवरात्र में होने वाली तैयारियों पर चर्चा करके सभी लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
देवीमंदिरों, दुर्गा प्रतिमा स्थलों, बिजलीपुर मंदिर, राप्ती घाट स्थित विसर्जन स्थल, रामलीला मैदान, नगर के सभी प्रमुख मार्गों, शोभायात्रा वाले मार्गों व बड़ा परेड ग्राउंड के दशहरा स्थल पर बिजली, पानी व रास्तों की चाक-चौबंद व्यवस्थाएं कराई जाएंगी।
बिजलीपुर के मां बिजलेश्वरी देवी मंदिर में दूर-दराज से भारी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए शारदीय नवरात्र भर एक पानी की टैंकर, नवमी के दिन दो प्याऊ स्टाल लगाए जाएंगे। बिजली न रहने पर नगर के सभी देवीमंदिरों के साथ बिजलीपुर के मंदिर में भी जनरेटर का इंतजाम शारदीय नवरात्र में नगर पालिका की तरफ से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें