फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: गन्ना खरीद को लेकर तैयारी तेज, बनाए गए 179 क्रय केंद्र

Thu, 07 Nov 2024 10:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। नया पेराई सत्र के तीन चीनी मिलों की संभावित तिथि घोषित कर दी गई है। सबसे पहले 20 नवंबर को बलरामपुर चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू होगा। वहीं बजाज चीनी मिल इटई मैदा का पेराई सत्र 27 नवंबर तथा तुलसीपुर चीनी का पेराई सत्र एक दिसंबर से शुरू होने की संभावना है। जिले में कुल 179 क्रय केंद्रों पर गन्ने की खरीद की जाएगी।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि बलरामपुर तराई क्षेत्र गन्ना उत्पादन के क्षेत्र में काफी अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। नकदी फसल होने के कारण यहां के किसान गन्ना उत्पादन पर अधिक ध्यान देते हैं। इस बार करीब 40 हजार किसानों ने 97,805 हेक्टेयर क्षेत्रफल में गन्ने की बोआई की है। जिले के किसानों से चार चीनी मिले गन्ना खरीदती हैं। इनमें बलरामपुर जनपद की तीन व गोंडा जनपद की एक चीनी मिल शामिल है।
बलरामपुर चीनी मिल क्षेत्र के 87, तुलसीपुर चीनी मिल क्षेत्र के 56 एवं बजाज चीनी मिल इटई मैदा उतरौला क्षेत्र के 36 क्रय केंद्रों पर गन्ने की खरीद की जाएगी। बलरामपुर चीनी मिल के चार क्रय केंद्रों को सहमति के आधार पर तुलसीपुर चीनी मिल को आवंटित किया गया है।
विज्ञापन


97,805 हेक्टेयर क्षेत्रफल में हुई है गन्ने की बोआई
- जिले में 49,867 हेक्टेयर क्षेत्रफल में पौधा व 47,938 हेक्टेयर में पेड़ी गन्ने की बोआई की गई है। जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि बलरामपुर चीनी मिल क्षेत्र में 49,222 हेक्टेयर, तुलसीपुर चीनी मिल क्षेत्र में 22,916 हेक्टेयर व बजाज चीनी मिल इटई मैदा उतरौला क्षेत्र में 17,667 हेक्टेयर तथा गोंडा के मनकापुर चीनी मिल क्षेत्र में 8051 हेक्टेयर क्षेत्रफल में गन्ने की बोआई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें