बलरामपुर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे बलरामपुर क्रिकेट लीग सीजन-4 का फाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार को खेला गया। भीमू इलेवन की टीम ने बैट व गेंद से शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मैच जीतकर बलरामपुर क्रिकेट लीग की ट्राॅफी पर कब्जा कर लिया।
फाइनल मुकाबला भीमू इलेवन व सिटी सनसाइन टीम के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भीमू इलेवन की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 139 रन बनाएं। 140 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिटी सनसाइन की टीम 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 101 रन ही बना सकी।शानदार प्रदर्शन करते हुए भीमू इलेवन टीम के खिलाड़ियों ने ट्राॅफी पर कब्जा कर लिया। फाइनल मैच में भीमू इलेवन के खिलाड़ी रोहित को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
आयोजक विक्की तिवारी ने बताया कि 147 रन बनाने वाले खिलाड़ी अमन मोदनवाल को बेस्ट बल्लेबाज तथा नौ विकेट लेने वाले अमन शुक्ल को बेस्ट गेंदबाज का पुरस्कार दिया गया। इसी तरह तीन खिलाड़ी अमन शुक्ल, राज मोदनवाल व करन देव चौधरी को बेहतरीन खिलाड़ी का खिताब मिला। मुख्य अतिथि गोंडा भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश रायचंदानी, अंकित सिंह सूर्यवंशी व अनन्य गौरव मिश्र ने खिलाड़ियों को ट्राॅफी देकर उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर कमेंटेटर राजा, स्कोरर अमन, एंपायर रजत सिंह, शुभम यादव, राजा, अतीकुर्रहमान आदि मौजूद रहे।