फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: वार्डों की प्रस्तावित सूची की आपत्तियों के निस्तारण की तैयारी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2026 की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने काम तेज कर दिया है। वार्ड परिसीमन की प्रस्तावित सूची 28 जुलाई को प्रकाशित होगी। 29 जुलाई से दो अगस्त तक आमजन से आपत्तियां ली जाएंगी। इसके बाद तीन से पांच अगस्त तक इन आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा और 6 से 10 अगस्त के बीच वार्डों की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन


जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने बताया कि पंचायत चुनाव से पहले परिसीमन की प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से संपन्न कराया जा रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि प्रत्येक आपत्ति का निष्पक्ष ढंग से परीक्षण कर समय से निस्तारण किया जाए। डीएम ने कहा कि ग्रामीण स्तर तक सूचना पहुंचाई जाए, ताकि लोग अपनी आपत्ति दर्ज करा सकें।
जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) श्रेया उपाध्याय ने बताया कि सभी विकासखंडों को शासन के निर्देशों के अनुरूप काम करने को कहा गया है। कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा चुकी है और निगरानी टीम भी सक्रिय हो गई है। विशेषकर उन क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है, जहां सीमा विस्तार के चलते वार्डों की स्थिति बदली है। परिसीमन से जुड़ी समस्त प्रक्रियाएं निर्धारित समय में पूरी कर ली जाएंगी। इसके तहत नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत क्षेत्रों में भी सीमा विस्तार के कारण प्रभावित वार्डों के परिसीमन को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाएगा और रिपोर्ट शासन को उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें