फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव की तैयारियों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रशासन पूरी तरह से जुटा हुआ है। तीसरे चरण के दौरान 26 अप्रैल को जिले में मतदान कराया जाएगा। शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से मतदान कराने के लिए प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य कर रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम श्रुति व एसपी हेमंत कुटियाल के निर्देश पर तीनों तहसीलों के एसडीएम व सीओ ने स्ट्रांग रूम आदि का जायजा लिया।
विज्ञापन

उतरौला एसडीएम डॉ. नागेन्द्र नाथ यादव व सीओ आरआर सिंह ने गुरुवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत पुरैना कानूनगो ग्राम पंचायत में आदर्श चुनाव आचार संहिता, कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुपालन, मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग को अपनाने, शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव को लेकर प्रत्याशियों के साथ बैैठक की। बैठक में मौजूद लोगों को नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई।
एसडीएम व सीओ ने ब्लॉक उतरौला व गैड़ास बुजुर्ग में पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल, स्ट्रांग रूम, मतदान सामग्री वितरण, काउंटर व सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों का निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सदर एसडीएम अरुण कुमार गौड़ व सीओ सिटी वरुण कुमार मिश्र ने सदर व हरैया सतघरवा ब्लॉक के मतदान व मतगणना केन्द्र का निरीक्षण कर जायजा लिया और मौके पर मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

थाना गौरा चौराहा के प्रभारी निरीक्षक के साथ खजुरिया के मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया गया। एसडीएम तुलसीपुर विनोद कुमार सिंह व सीओ उदयराज सिंह ने गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के रतनपुर व पिपरा में चौपाल लगाकर चुनाव की तैयारियों के बारे में जानकारी हासिल की। चौपाल में मौजूद ग्रामीणों से शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें