फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलामी परेड में जिले के पीआरडी जवानों ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। सलामी परेड में जिले के पीआरडी जवानों ने बाजी मारी है। फर्राटा में जिले के पीआरडी जवान अव्वल रहे। रस्साकशी में भी जिले के पीआरडी जवानों को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। विजयी प्रतिभागियों को युवा कल्याण विभाग की तरफ से पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने शनिवार को बताया कि 72वें स्थापना दिवस पर देवीपाटन मंडल के चार जनपदों गोंडा, बलरामपुर, बहराइच व श्रावस्ती के पीआरडी जवानों की सलामी परेड जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम गोंडा में कराया गया। कार्यक्रम के दौरान बलरामपुर जिले के पीआरडी जवानों ने सलामी में प्रथम स्थान हासिल कर नाम रोशन किया।
सलामी परेड में गोंडा जिले को दूसरा व श्रावस्ती जिले को तीसरा स्थान मिला। प्रत्येक जिले से 22-22 पीआरडी जवानों ने स्थापना दिवस के कार्यक्रम में प्रतिभाग किया है। मंडलीय स्तरीय कार्यक्रम में पीआरडी जवानों व 100 व 200 मीटर दौड़ के साथ-साथ रस्साकशी में भी प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ में गोंडा के वेद प्रकाश को प्रथम, बहराइच के वाकील को द्वितीय और बलरामपुर के अमित को तृतीय स्थान मिला। 200 मीटर में गोंडा के जग नरायन को प्रथम व वेद प्रकाश को द्वितीय और बहराइच के वाकील को तृतीय स्थान मिला।
रस्साकशी में गोंडा जिले को प्रथम, बलरामपुर जिले को द्वितीय और बहराइच जिले को तृतीय स्थान हासिल हुआ। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। वरिष्ठ सहायक रजा इमाम रिजवी आदि का सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें