फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास भवन में प्रधानों ने प्रदर्शन कर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। विकास भवन में शुक्रवार को प्रधानों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। शौचालय निर्माण के लाभार्थियों को प्रधानों ने चेक से भुगतान न करने की मांग की। शासन की गाइड लाइन के अनुसार कार्य न होने से ग्राम प्रधानों में आक्रोश है। सीडीओ को ज्ञापन सौंपकर ग्राम प्रधानों ने समस्या का निराकरण कराने की मांग की है। ग्राम प्रधानों ने शीघ्र इस समस्या का निराकरण न होने पर आरपार की लड़ाई का एलान किया है।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय पंचायत परिषद के जिला अध्यक्ष राज बहादुर सिंह, कौशल कुमार पांडेय, शिव प्रसाद यादव, शशिकांत त्रिपाठी, जगदंबा प्रसाद, अखिलेश कुमार, मारुफ अहमद, ओम प्रकाश तिवारी, हजारी लाल, वेदमणि पांडेय, फजले हुसैन, अंगद सरन गौतम, रहीसुल व पप्पू आदि ग्राम प्रधानों ने कहा कि जिले भर में शौचालय निर्माण का अनुदान लाभार्थियों को चेक के माध्यम से भुगतान करने का मौखिक आदेश अधिकारियों की तरफ से दिया गया है जिससे लाभार्थी शौचालय का निर्माण करा सकें।
पूर्व में जिन लाभार्थियों को छह-छह हजार रुपये शौचालय निर्माण के लिए दिया गया था उन लाभार्थियों ने अभी तक अपने शौचालय का निर्माण कार्य पूरा नहीं किया है। यदि बिना शौचालय निर्माण प्रारंभ कराए लाभार्थियों को अनुदान दिया गया तो शौचालय निर्माण नहीं करेंगे और बाद में इस भुगतान के आरोप में प्रधानों पर कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

शासन की गाइड लाइन के अनुसार अनुदान की धनराशि शौचालय निर्माण कराने के बाद ही भुगतान किया जाए। जिला स्तर से लाभार्थियों के खाते में शौचालय निर्माण कराने की धनराशि भेज दी जाए। ग्राम प्रधान लाभार्थी को प्रेरित कर शौचालय निर्माण में सहयोग करेंगे। प्रदर्शन के बाद ग्राम प्रधानों ने सीडीओ को ज्ञापन सौंपा। सीडीओ ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन ग्राम प्रधानों को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें