फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

119 सेवाओं में ऑनलाइन आवेदन की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को उद्यमियों को निवेश व्यवस्था का तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया। उपायुक्त उद्योग हर्ष प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सिंगल विंडो निवेश मित्र के लिए जिला स्तरीय तकनीकी प्रशिक्षण कार्यशाला कराई गई। उद्योग बंधु की टीम के सलाहकार अमित राय व मयंक मृणाल ने सभी उद्यमियों को निवेश व्यवस्था के बारे में ट्रेनिंग दी। कार्यशाला में मौजूद सभी उद्यमियों को 20 विभागों से 119 सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

कार्यशाला को संबोधित करते हुए उद्योग बंधु की टीम के सलाहकार ने कहा कि 20 विभागों की 119 सेवाओं के लिए कॉमन एप्लीकेशन फार्म के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करें। ऑनलाइन आवेदन से लाइसेंस, अनापत्ति, अनुमति व अनुमोदन प्राप्त किया जा सकता है। उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से ईज ऑफ बिजनेस के लिए सिंगल विंडो निवेश मित्र पोर्टल प्रारंभ किया गया है।
निवेश मित्र के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करके सभी उद्यमियों को लाभ उठाने का सुनहरा मौका दिया गया है। प्रशिक्षण कार्यशाला में पर्यावरण, ऊर्जा, अग्निशमन, आवास, नगर विकास, श्रम, स्टांप, रजिस्ट्रेशन, राजस्व, वन रजिस्टर फर्म एंड सोसाइटीज, बॉटमाप, लोकनिर्माण, बिजली, आबकारी, खाद्य व औषधि आदि के बारे उद्यमियों को तकनीकी ट्रेनिंग दी गई।
विज्ञापन

निदेशक व आयुक्त उद्योग के जनपद स्तरीय नोडल व तकनीकी अधिकारियों और उद्यमियों को एक दिवसीय ट्रेनिंग दी गई। उपायुक्त उद्योग ने कार्यशाला में मौजूद सभी उद्यमियों के प्रति आभार जताते हुए सरकारी योजना का लाभ लेने की अपील की। कार्यशाला में जिले भर के उद्यमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें