फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्पीड़न को लेकर ग्राम प्रधानों ने जताया आक्रोश

विज्ञापन
फोटो-2-बलरामपुर में सीडीओ को ज्ञापन देने पहुंचे ग्रामीण प्रधान।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। झूठी शिकायत व उत्पीड़न को लेकर ग्राम प्रधानों में भारी आक्रोश है। नाराज ग्राम प्रधानों ने मंगलवार को विकास भवन पहुंचकर सीडीओ को ज्ञापन सौंपा। नाराज ग्राम प्रधानों ने गोशाला केंद्रों के संचालन में झूठी शिकायत करके उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। ग्राम प्रधानों ने सीडीओ से झूठी शिकायत के मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

अखिल भारतीय पंचायत परिषद (अराजनैतिक) के जिलाध्यक्ष गुलजारी लाल शुक्ल, महामंत्री शशिकांत त्रिपाठी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि महेश कुमार सिंह, अभय कुमार, नंदरानी त्रिपाठी, रीता तिवारी, अरुण कुमार, मोहम्मद अय्यूब, राजू वर्मा, स्वामीनाथ व उग्रसेन सिंह आदि प्रधानों ने सीडीओ को सौंपे गए ज्ञापन में कहा है कि जिले में गोशाला केंद्रों का बेहतर संचालन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महात्वाकांक्षी योजना का संचालन प्रधान व ग्राम पंचायत सचिव मिलकर कर रहे हैं। गोवंशों के लिए केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में चारा व पानी आदि का इंतजाम किया जा रहा है।
राजनीतिक रंजिश के तहत लोग झूठी शिकायत करके अधिकारियों से ग्राम प्रधानों का उत्पीड़न करा रहे हैं जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गोआश्रय स्थलों का संचालन करने के लिए समय पर चारे व पानी के धनराशि का भुगतान कराया जाए। झूठी शिकायत के मामले में उचित कार्रवाई न होने पर ग्राम प्रधानों ने आरपार की लड़ाई का ऐलान किया है। सीडीओ रिया केजरीवाल ने ग्राम प्रधानों को भरोसा दिलाया कि झूठी शिकायत के मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें