फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: लोकल फाॅल्ट और ट्रिपिंग से शहर से गांवों तक चरमराई बिजली आपूर्ति

Sun, 26 Jul 2026 10:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में बिजली व्यवस्था इन दिनों बुरी तरह प्रभावित है। लोकल फाल्ट और बार-बार ट्रिपिंग के कारण शहर से गांव तक घंटों बिजली गुल रहने से उमस भरी गर्मी में लोगों की परेशानी बढ़ गई है। पेयजल संकट, छोटे कारोबार पर असर और रात की अघोषित कटौती से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के भगवतीगंज उत्तरी-दक्षिणी, बिशुनीपुर, अलीजानपुरवा, नहरबालागंज, पूरबटोला, भंडारखाना और खलवा समेत कई मोहल्लों में रविवार को 15 से अधिक बार ट्रिपिंग हुई। इससे चार-पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। स्थानीय लोगों ने बताया कि दिन और रात दोनों समय हो रही कटौती से बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक दिक्कत उठानी पड़ रही है।

गैसड़ी क्षेत्र की ग्राम पंचायत जिगनिहवा के मजरा जगन्नाथपुरी में लगातार तीसरे दिन भी बिजली बहाल नहीं हो सकी। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली न होने से पेयजल संकट गहरा गया है। उनका आरोप है कि शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ और जेई से भी संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन


उधर, तुलसीपुर विद्युत उपकेंद्र के हरैया फीडर से जुड़े करीब 25 गांवों में भी रविवार को लगभग 12 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। बदलपुर, उदईपुर, दुदुरा, केवलपुर, प्रेमनगर, लालनगर, महादेव, जमुनी सहित कई गांव प्रभावित रहे। ग्रामीणों का कहना है कि हल्की हवा चलने पर भी बिजली काट दी जाती है और शिकायतों के बावजूद समय पर कार्रवाई नहीं होती।

हरैया फीडर के जेई दयाराम ने बताया कि लोकल फाल्ट के कारण आपूर्ति बाधित हुई थी। तकनीकी टीम मरम्मत कार्य में जुटी है और जल्द बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें