फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 13 घंटे गुल रही 20 गांवों में बिजली, परेशान हुए उपभोक्ता

Mon, 31 Aug 2026 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
नगर के सिविल लाइन मोहल्ले में तार की सफाई करते कर्मचारी।
विज्ञापन
बलरामपुर। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। तकनीकी खराबी के कारण महराजगंज तराई क्षेत्र के 20 गांवों में 13 घंटे बिजली कटौती की गई। रात में बिजली आपूर्ति बंद होने से उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ा। गैसड़ी में लो वोल्टेज की समस्या से उपभोक्ता परेशान हैं।
विज्ञापन

तुलसीपुर विद्युत उपकेंद्र के हरैया फीडर से 13 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। क्षेत्र के बदलपुर, उदईपुर, छतुवापुर, दुदुरा, खैरीखैरा, केवलपुर, बड़वा, कोहरौड़ा, अलाहडीह, प्रेमनगर, मदरहवा, लालनगर सिपहिया, जुम्मनडीह व महादेव जमुनी गांव में रविवार रात 11 बजे बिजली कटौती की गई। सोमवार की दोपहर करीब एक बजे पुन: बिजली आपूर्ति बहाल हुई। उपभोक्ता अब्दुल अजीज, अल्फाज, प्रभुदयाल, मेहीलाल, अशोक कुमार व झब्बू ने कहा कि हल्की बारिश व हवा चलने से बिजली आपूर्ति बंद हो गई। जेई दयाराम ने बताया कि आपूर्ति शुरू करा दी गई है। गैसड़ी क्षेत्र के सोनपुर रतनपुर चौराहे पर बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। सोमवार को उपकेंद्र तुलसीपुर पहुंचकर उपभोक्ताओं ने विरोध जताया। नीतीश कुमार यादव, असलम, नौशाद, रामकृपाल मौर्य, शराफत अली, सलमान, कन्हैया मौर्य, मोहम्मद मुनीर, आजाद, राम आधार व असलम नईमी ने बताया कि एक महीने से सोनपुर चौराहे पर विद्युत आपूर्ति बंद है। 25 केवी ट्रांसफार्मर जल गया था। ट्रांसफार्मर ठीक न होने से 500 लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।
-
आज व कल बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
नगर के सिविल लाइन मोहल्ले में विद्युत लाइन शिफ्टिंग कार्य को लेकर एक व दो सितंबर को चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अधिशासी अभियंता पवन कुमार राय ने बताया कि नगर के सिविल लाइन मोहल्ले में सड़क चौड़ीकरण हो रहा है। जिला पंचायत चौराहा से ब्लॉक होते हुए स्टेडियम तक विद्युत लाइन शिफ्ट किया जाएगा। इस कारण पीपल तिराहा, सरयू नहर कालोनी, दीक्षित कालोनी, नीलकोठी, अचलापुर के आसपास क्षेत्रों में सुबह 10:00 से दोपहर 2:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें