फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी में बढ़ी बिजली कटौती

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। भीषण गर्मी में बिजली कटौती बढ़ गई है। नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में भारी बिजली कटौती से लोग बेहाल हैं। अघोषित बिजली कटौती को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बिजली से जुड़ी समस्याओं का निस्तारण कराने में विभागीय अफसरों व कर्मियों का पसीना छूट रहा है। कंट्रोल रूम के नंबरों पर दर्ज सभी शिकायतों का समय से निस्तारण कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के सिविल लाइंस, पहलवारा, पूरबटोला व झंझरा आदि मोहल्लों में रविवार रात अचानक बिजली गुल हो गई। दिन में भी बिजली का आना-जाना लगा रहा। बिजली जाते ही भीषण गर्मी में लोगों का हाल बेहाल हो गया। इसी तरह से उतरौला, तुलसीपुर, पचपेड़वा, गैसड़ी, सादुल्लाहनगर, रेहरा बाजार, श्रीदत्तगंज, महराजगंज तराई व हरैया आदि बाजारों में भी बिजली की आवाजाही से लोग परेशान हैं। गांवों में भी बिजली आती-जाती रही।
जिला मुख्यालय पर 24 घंटे, तहसील मुख्यालयों पर 20 घंटे व गांवों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति का शासकीय फरमान हवा-हवाई साबित हो रहा है। बिजली से जुड़ी सभी शिकायतों का त्वरित निस्तारण कराने के लिए अधीक्षण अभियंता ललित कुमार ने जिले के 20 विद्युत उपकेंद्रों पर हेल्पलाइन नंबर शुरू करा दिए हैं। कंट्रोल रूम का नंबर 05263-232040 व हेल्पलाइन नंबर 1912 के साथ ही विद्युत उपकेंद्रों के मोबाइल नंबर पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें