फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 22 तक होगा ग्राम पंचायतों की जनसंख्या का आकलन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है। ग्राम पंचायतों, क्षेत्र पंचायतों और जिला पंचायतों के परिसीमन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत 22 जुलाई तक ग्राम पंचायतों की जनसंख्या का आकलन किया जाएगा, जो आगामी निर्वाचन क्षेत्रों के निर्धारण का आधार बनेगा।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया उपाध्याय ने बताया कि परिसीमन की प्रक्रिया के लिए विस्तृत समयसारिणी जारी की गई है। इसके अंतर्गत 23 से 28 जुलाई तक ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों की प्रस्तावित सूची तैयार कर उसका प्रकाशन किया जाएगा। 29 जुलाई से दो अगस्त तक जनता से आपत्तियां ली जाएंगी, जिनका निस्तारण तीन से पांच अगस्त तक किया जाएगा। अंतिम सूची का प्रकाशन छह से 10 अगस्त के बीच होगा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2021 के पंचायत चुनाव के बाद पचपेड़वा व गैसड़ी की सात ग्राम पंचायतें नगर पंचायत सीमा में शामिल हो चुकी हैं।
डीएम पवन अग्रवाल ने नगर निकायों के गठन व सीमा विस्तार से प्रभावित क्षेत्रों का परिसीमन कार्य प्राथमिकता पर करने और समय से उसकी आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इससे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न कराई जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें