बलरामपुर। जिले में एक माह का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही 97 महिला आरक्षियों को अब पीएसी पुलिसिंग का पाठ पढ़ाएगी। पुलिस लाइन से रविवार को दो बसों से महिला आरक्षियों को 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर के लिए रवाना किया गया है। एएसपी विशाल पांडेय ने शुभकामना के साथ दोनों बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कहा कि पुलिस आरक्षी भर्ती 2023 में 97 महिलाओं को जिले में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इन महिलाओं को पीएसी के अधिकारी भी पुलिसिंग का पाठ पढ़ाएंगे। दोनों बसों में फर्स्ट एड किट की भी व्यवस्था की गई है। सीओ ललिया डॉ. जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में दोनों बसें भेजी गई हैं। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक बिहारी सिंह यादव आदि मौजूद रहे। (संवाद)