फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

247 संवेदनशील गांवों में बैठक करेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के 247 संवेदनशील व अति संवेदनशील गांवों में पुलिस की बैठकें कराई जा रही हैं। 13 थानों में संचालित कंट्रोल रूम से लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। भारत-नेपाल सीमा पर भी अराजक तत्वों पर नजर रखने के लिए प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को एसपी देवरंजन वर्मा व एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल ने बैठक कर शांति बनाए रखने के संबंध में अफसरों संग विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन

बैठक में एडीएम ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय से श्रीराम जन्मभूमि/बाबरी मस्जिद मामले में शीघ्र ही फैसला आने वाला है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जिलेभर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। एसपी ने कहा कि दोनों समुदाय के लोगों से भड़काऊ नारेबाजी नहीं करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अफवाह न फैलाएं। गांव व मोहल्लों में आपसी भाईचारा बनाए रखें।
सोशल मीडिया पर कोई भी ऐसे मैसेज, वीडियो व फोटो फारवर्ड न करें जिससे सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़े। अफवाहें व धार्मिक उन्माद फैलाने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले के सभी 13 थानों में कंट्रोल रूम संचालित कर दिया गया है। 247 संवेदनशील व अति संवेदनशील गांवों में बैठकें कराकर लोगों को आगाह किया जा रहा है। हिंदू व मुस्लिम धर्मगुरुओं से मदद ली जा रही है। ग्राम प्रधान, ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत सदस्यों की बैठकें कराई जा रही हैं।
विज्ञापन

डिग्री कालेजों में बैठके कराकर छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है। बैठक को नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि शाबान अली, एएसपी अरविंद मिश्र, एसडीएम सदर डॉ. नागेंद्र नाथ यादव, एसडीएम तुलसीपुर विनोद कुमार सिंह, तहसीलदार रोहित कुमार मौर्य, ईओ राकेश कुमार जायसवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें