तुलसीपुर। थाना परिसर में रविवार को पुलिस-प्रशासन और दवा व्यापारियों की बैठक हुई। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों समेत नगर के दवा व्यापारी शामिल हुए।
प्रभारी निरीक्षक ने व्यापारियों को प्रतिबंधित दवाओं की खरीद-बिक्री से दूर रहने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि अवैध दवाओं के कारोबार में संलिप्तता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। व्यापारियों से नियमों का पालन करते हुए ईमानदारी से कारोबार करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वैध कारोबार करने वाले व्यापारियों को पुलिस का पूरा सहयोग मिलेगा।
बैठक में एसोसिएशन अध्यक्ष शिवकुमार शुक्ला, महामंत्री दिलीप कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष पंकज शुक्ला, संरक्षक अमिताभ चक्रवर्ती, शुकदेव चौरसिया समेत कई दवा व्यापारी मौजूद रहे। संवाद