फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 60 कंप्यूटरों की अत्याधुनिक लैब शुरू, छात्रों को मिलेगी एआई की ट्रेनिंग

Sun, 16 Aug 2026 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-29-शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर परिसर स्थित विद्यालय में फीता काटकर लैब का शुभारंभ करते महंत व 
विज्ञापन
तुलसीपुर। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर परिसर स्थित विद्यालय में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की पहल की गई है। विद्यालय में 60 कंप्यूटरों से सुसज्जित अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब शुरू की गई है। यहां छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर शिक्षा के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और अन्य आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा विद्यार्थियों के लिए 500-500 लीटर क्षमता वाले दो वाटर प्यूरीफायर भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन


नई सुविधाओं का उद्घाटन शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर के पीठाधीश्वर मिथिलेश नाथ योगी ने वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ किया। वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ना समय की जरूरत है। प्रधानाचार्य डॉ. डीपी सिंह ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को पारंपरिक शिक्षा के साथ एआई और डिजिटल तकनीकों में दक्ष बनाना है।

इस अवसर पर तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, पूर्व सांसद ददन मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह धीरू, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण सिंह बिक्की, विजय सिंह, डॉ. डीपी सिंह, अरुण गुप्ता, रितेश द्विवेदी सहित जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें