फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बख्शे नहीं जाएंगे अराजकता फैलाने वाले अराजक तत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। विधानसभा चुनाव में अराजकता फैलाने वाले अराजक तत्व बख्शे नहीं जाएंगे। जिले के सभी कोतवाली व थानों की पुलिस ने मंगलवार को एसएसबी जवानों के साथ अपने-अपने क्षेत्र में पैदल मार्च निकालकर अराजक तत्वों को कड़ी चेतावनी दी है।
विज्ञापन

एसपी हेमंत कटियाल के निर्देशन व एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में सभी कोतवाली व थानों की पुलिस एसएसबी जवानों के साथ मिलकर अराजक तत्वों पर कार्रवाई का शिकंजा कसने में जुट गई हैं। प्रभारी निरीक्षक देहात कोतवाली विद्या सागर वर्मा ने मंगलवार को पुलिस कर्मियों के साथ कोतवाली परिसर में बैठक की। बैठक में कहा कि विधानसभा चुनाव में गड़बड़ी फैलाने वालों को चिह्नित करके उन्हें तत्काल पाबंद कराएं जिससे चुनाव में अशांति न फैला सकें। बैठक के बाद क्षेत्र में पुलिस व एसएसबी जवानों ने पैदल मार्च निकाल कर लोगों को पुलिस की ताकत दिखाई।
प्रभारी निरीक्षक नगर कोतवाली संजय कुमार दूबे ने भी परिसर में रिक्रूट आरक्षियों को विधानसभा चुनाव में मद्देनजर ब्रीफ किया। गैसड़ी केेतवाली क्षेत्र के भोजपुर संतरी गांव के पास एसएसबी व पुलिस के जवानों ने पैदल मार्च निकालकर अराजक तत्वों पर कार्रवाई का शिकंजा कसा। कोतवाली जरवा की महिला आरक्षी रोहिणी देवी व आरती देवी ने प्रभारी पवन कन्नौजिया के नेतृत्व में टिकुइया गांव पहुंचकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया और अराजक तत्वों को कड़ी चेतावनी दी। सीओ राधारमण सिंह व एसओ ललिया संतोष तिवारी ने पुलिस व एसएसबी जवानों के साथ मथुरा बाजार क्षेत्र के कई गांवों में पैदल मार्च किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें