फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: मंडलीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर खिलाड़ियों ने जीते मेडल

Tue, 27 Oct 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो 28/29 बलरामपुर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित ऊंची कूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करता खिल
विज्ञापन
बलरामपुर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को माध्यमिक विद्यालयों की मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता की विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए पदक जीते। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में देवीपाटन मंडल के चार जनपदों से करीब 500 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन


मंडलीय प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक, अयोध्या मंडल डॉ. मनोज कुमार सिंह, डीआईओएस मृदुला आनंद और जिला क्रीड़ा अधिकारी अभिषेक कुमार ने किया। माध्यमिक विद्यालयों की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत कर प्रतियोगिता का आगाज किया। चारों जनपदों के खिलाड़ियों ने अतिथियों को सलामी दी।

संयुक्त शिक्षा निदेशक ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अच्छा खिलाड़ी वही होता है, जो दूसरे खिलाड़ियों की मदद के लिए आगे आए। डीआईओएस ने संयुक्त शिक्षा निदेशक को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के पहले दिन 100 मीटर दौड़ के साथ विभिन्न स्पर्धाओं की शुरुआत हुई। सीनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में बहराइच की काजल ने प्रथम, श्रावस्ती की वंदना गोस्वामी ने द्वितीय और गोंडा की दिव्या सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, सीनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में श्रावस्ती के अरविंद गोस्वामी ने प्रथम, गोंडा के सौरभ कश्यप ने द्वितीय और बहराइच के शिवम कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि ने मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिला क्रीड़ा अधिकारी मो. सुहेल ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन 27 अक्तूबर को होगा। समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम का संचालन सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य केपी यादव ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य गीता गौतम, आशीष कुमार मौर्य, प्रशिक्षक रश्मि सिंह, राकेश गुप्त, पंकज पांडेय, अर्पण पांडेय और अभय शंकर कुरील आदि मौजूद रहे।
लंबी कूद में अरविंद यादव प्रथम

लंबी कूद सीनियर बालक में बलरामपुर के अरविंद यादव प्रथम, गोंडा के शिक्षम सोनकर द्वितीय और बहराइच के अभिषेक कुमार तृतीय स्थान पर रहें। वहीं जूनियर बालक वर्ग में बलरामपुर के वाहिद हुसैन को पहला, श्रावस्ती के शिव दर्शन को दूसरा और बहराइच के नरेंद्र कुमार को तीसरा स्थान मिला। 27 अक्तूबर को चक्का फेंक, भाला फेंक, गोला फेंक, 400, 800 और 1600 मीटर दौड़ सहित रिले दौड़ का भी आयोजन किया जाएगा। (संवाद)

फोटो 28/29 बलरामपुर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित ऊंची कूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करता खिल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें