बलरामपुर के रामशंकर इंटर कॉलेज में विजेता खिलाडि़यों को किया गया सम्मानित।-स्रोत: विभाग
बलरामपुर। मथुरा बाजार स्थित राम शंकर भारतीय इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में माध्यमिक विद्यालयों के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। विजेता टीम के खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
माध्यमिक खेल समिति की तरफ से आयोजित जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य मनीराम तिवारी व जिला खेल सचिव मोहम्मद सुहेल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। अंडर-14 बालक व बालिका वर्ग में रामशंकर भारतीय इंटर कॉलेज की टीम प्रथम व वीएन अवस्थी इंटर कॉलेज की टीम द्वितीय स्थान पर रही। अंडर-17 बालक वर्ग में एमपीपी इंटर कॉलेज को पहला व एजी हाशमी इंटर कॉलेज को दूसरा स्थान मिला।
अंडर-19 बालक वर्ग में एजी हाशमी इंटर कॉलेज ने प्रथम व रामशंकर भारतीय इंटर कॉलेज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 बालिका वर्ग में बसंत लाल इंटर कॉलेज प्रथम व एजी हाशमी इंटर कॉलेज द्वितीय स्थान पर रहा। जिला सचिव ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। विजेता टीम अब मंडलीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। प्रतियोगिता के आयोजन में खेल शिक्षक मदन लाल, सईद अहमद, उमेश तिवारी व अर्पण पांडेय आदि मौजूद रहे।