बलरामपुर। पचपेड़वा के लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज में सोमवार को जनपदीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने खूब दमखम दिखाया।
माध्यमिक खेल समिति के जिला सचिव मोहम्मद सुहेल ने बताया कि कबड्डी प्रतियोगिता में छह विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। सीनियर बालक व बालिका वर्ग दोनों में लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज की टीम विजेता बनी। इसी तरह जूनियर बालिका वर्ग में एजी हाशमी इंटर कॉलेज खिलाड़ियों का दबदबा रहा। वहीं जूनियर बालक वर्ग में कोई टीम न आने के कारण खेल नहीं हो सका। खिलाड़ियों को ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता के आयोजन में पंकज पांडेय, अर्पण पांडेय, प्रशांत, सईद अहमद, हसन कुरैशी व रश्मि सिंह सिंह का सहयोग रहा। संवाद