फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: झारखंडी रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म का हो रहा विस्तार

Fri, 05 Jul 2024 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। शहर मुख्यालय स्थित झारखंडी रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। स्टेशन पर 200 मीटर लंबे प्लेटफार्म का निर्माण कराया जा रहा है। अब लंबी ट्रेनों के रुकने से यात्रियों को बैठने में परेशानी नहीं होगी। इसके अलावा स्टेशन पर आरओ वाटर प्लांट के साथ अन्य सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन

जनपद मुख्यालय पर दो रेलवे स्टेशन स्थित है। प्रमुख बलरामपुर स्टेशन जिला मुख्यालय से करीब चार किलोमीटर दूर है। वहीं झारखंडी रेलवे स्टेशन पर बीच शहर में है। ऐसे में झारखंडी रेलवे स्टेशन पर हमेशा यात्रियों की भीड़ लगी रहती है। प्लेट फार्म छोटा होने के कारण एसी व स्लीपर कोच तो प्लेट फार्म पर खड़े हो जाते हैं, लेकिन सामान्य श्रेणी की बोगियां प्लेटफार्म से दूर रहती हैं। ऐसे में साधारण यात्रियों को ट्रेन में बैठने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। यात्रियों की इस समस्या को देखते हुए स्टेशन के प्लेटफार्म का विस्तार किया जा रहा है। इसके साथ ही स्टेशन पर यात्रियों के बैठने के लिए नई सीट व आरओ वाटर प्लांट लगाने की तैयारी भी है। स्टेशन अधीक्षक संजय केसरी ने बताया कि स्टेशन पर यात्रियों सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। प्लेटफार्म की लंबाई बढ़ जाने से यात्रियों को बैठने में आसानी होगी।
इंटरसिटी के ठहराव की मांग
- शहर के झारखंडी रेलवे स्टेशन पर इंटरसिटी ट्रेन का ठहराव न होने से यात्रियों को चार किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। नगरवासी पप्पू, असलम, फिरोज, राजकरन, सुहेल, सोमेश वर्मा व अकरम आदि ने बताया कि झारखंडी स्टेशन शहर में है। ऐसे में इस स्टेशन पर इंटरसिटी ट्रेन का ठहराव होना चाहिए। इंटरसिटी ट्रेन में बैठने के लिए हम लोगों को बलरामपुर रेलवे स्टेशन पर जाना पड़ता है। ऐसे में 20 से 30 रुपये और खर्च करने पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें