फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधे लगाकर पर्यावरण को सुंदर बनाने का संकल्प

विज्ञापन
plantation in balrampur - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले भर के सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में शुक्रवार को पौधरोपण की धूम रही। पौधे लगाकर पर्यावरण को सुंदर बनाने का संकल्प लिया गया। विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधे लगाकर हरियाली लाने का प्रयास किया जा रहा है। कोविड-19 के चलते शासन ने वन थीम पर विश्व पर्यावरण दिवस को ऑनलाइन मनाने का निर्देश दिया है। फिर भी लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पौधरोपण किया।
विज्ञापन

जिला जज सुरेंद्र सिंह प्रथम ने न्यायिक परिसर में पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण रखने का संकल्प दिलाया। पौधरोपण में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम सुलीन सिंह, विजय कुमार आजाद, हरि प्रसाद गुप्ता, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रदीप सिंह, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीपाल सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आशीष पांडेय व न्यायालय प्रबंधक पीयूष मित्तल आदि मौजूद रहे।
एसएसबी 50वीं वाहिनी के जवानों ने भारत नेपाल सीमा से सटे बिजुआकला गांव में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण किया। सहायक सेनानायक संजय कुमार शाह, ग्राम प्रधान बिजुआ गुड्डू, वन दरोगा भांभर रेंज एएम पांडेय, चौकी प्रभारी उमेंद्र सिंह, सीमा चौकी प्रभारी बेलभरिया योगेश कुमार आदि ने पौधे रोपित कर लोगों को पर्यावरण को सुंदर बनाने में पौधरोपण के महत्व के बारे में बताया। पौधे लगाने के साथ साथ लोगों से उनकी सुरक्षा की भी अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें