बलरामपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के जुवाथान से बरगदही जा रहे मेडिकल स्टोर संचालक से बदमाशों ने तमंचे के बल पर बाइक लूट ली। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। देहात कोतवाली क्षेत्र के जुवाथान से बरगदही जा रहे मेडिकल स्टोर संचालक बसंत राम ने बताया कि वह बुधवार रात अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे थे।
महदेइया चौकी अंतर्गत बरगदही जाने वाले रास्ते पर बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और तमंचा दिखाकर बाइक लूट ली। बदमाश असलहा लहराते हुए बाइक लेकर भाग गए। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सीओ सिटी राधारमण सिंह ने बताया कि बदमाशों को पकड़ने के लिए टीम बनाई गई है।