फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: हनुमानगढ़ी चौराहे पर टूटी पाइपलाइन, सप्लाई बाधित

विज्ञापन
बलरामपुर के तुलसीपुर में जेसीबी से की जा रही खोदाई ।-संवाद
विज्ञापन
तुलसीपुर। जल निगम द्वारा बृहस्पतिवार रात बिना नगर पंचायत को सूचना दिए नई पाइपलाइन डालने का कार्य किया गया। इस दौरान नगर पंचायत की सीमेंट की पुरानी पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे पानी की सप्लाई बाधित हो गई और जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। साथ ही स्ट्रीट लाइट के तार भी कट गए, जिससे क्षेत्र में अंधेरा छा गया और शॉर्ट सर्किट की स्थिति बन गई।
विज्ञापन


नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अदनान फिरोज ने कहा कि त्योहार के समय ऐसी लापरवाही से नागरिकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि बिना सूचना कार्य कराने वाले जल निगम अधिकारियों के खिलाफ उच्चाधिकारियों से शिकायत की जाएगी। नगर पंचायत ने पहले ही जल निगम को त्योहारों के दौरान खोदाई कार्य न करने की चेतावनी दी थी, बावजूद इसके कार्य शुरू किया गया जिससे घंटों तक आवागमन प्रभावित रहा।
जानकारी मिलते ही नगर पंचायत कर्मी और जल निगम की टीम मौके पर पहुंची और रातभर सड़क की खोदाई कर पाइपलाइन की मरम्मत की गई, ताकि जलापूर्ति त्योहार के दौरान सुचारू रखी जा सके। जल निगम के जेई पवन कुमार सिंह ने बताया कि पाइपलाइन डालना अत्यावश्यक था। ड्रिल मशीन से सड़क के नीचे पाइप डालने की कोशिश की जा रही थी ताकि सड़क न खोदी जाए, लेकिन नीचे पुरानी सीमेंट लाइन आने से समस्या उत्पन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें