फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 सीयूजी नंबरों पर फोन करने की सुविधा बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। बिजली विभाग को सीयूजी नंबरों की बकाया बिल राशि न चुकाना भारी पड़ा। सेवा प्रदाता कंपनी ने चेतावनी के बाद भी बकाया बिल राशि न चुकाने पर जिले में संचालित बिजली विभाग के 22 सीयूजी नंबरों की आउटगोइंग सुविधा को बंद कर दिया। इसके चलते शनिवार को दिन भर बिजली विभाग के लोगों को कॉल करने में काफी परेशानी उठानी पड़ी। हालांकि, उच्चाधिकारियों ने शीघ्र बकाया बिल राशि का भुगतान सुनिश्चित कराकर इस परेशानी को दूर कराने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता ललित कुमार ने बताया कि शनिवार को उनके सीयूजी नंबर पर आउटगोइंग काल अचानक बंद हो गई। दूसरे नंबर से विभाग के आला अफसरों से बातचीत कर इस परेशानी के बारे में बताया गया। सेवा प्रदाता कंपनी से पूछतांछ पर बताया गया कि बकाया बिल राशि जमा न होने के कारण ही विभाग के सभी सीयूजी नंबरों पर आउटगोइंग काल सेवा को बंद कर दिया गया है। इससे बिजली विभाग में अधीक्षण अभियंता समेत 12 अधिकारियों व 10 अन्य कर्मचारियों के सीयूजी नंबरों से दिन भर आउटगोइंग कॉल न होने से परेशानी बनी रही। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि सभी सीयूजी नंबरों की बकाया बिल राशि का भुगतान लखनऊ हेडआफिस से कराया जाता है। बकाया बिल राशि जमा न होने के कारण ही सीयूजी नंबरों पर आउटगोइंग काल बंद कर दी गयी है फिलहाल इनकमिंग काल पर बातचीत होने से जनता से जुड़ी शिकायतें मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें